Mary Immaculate School
लोहिया नगर, बरमसिया, कटिहार (बिहार)
हमारे बारे में
Mary Immaculate School की स्थापना “
सिस्टर्स ऑफ मेरी इम्माकुलेट” द्वारा की गई है। विद्यालय का उद्देश्य है हर वर्ग और समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना।
हमारे संस्थापक
विद्यालय के संस्थापक
बिशप लुईस लारावर मोरो जिन्हें “मुस्कुराते बिशप” के नाम से जाना जाता है, का जन्म 24 दिसम्बर 1892 को टेक्सास, अमेरिका में हुआ। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों की सेवा और शिक्षा के प्रसार में लगाया।
वे महान शिक्षाविद थे और बच्चों से विशेष प्रेम रखते थे। उनका आदर्श वाक्य था — “ईश्वर को प्यार करना और दूसरों को ईश्वर को प्यार करने के लिए मदद करना।”
उन्होंने
सिस्टर्स ऑफ मेरी इम्माकुलेट की स्थापना की, जिनकी धर्मबहनें शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए आज भी समर्पित हैं।
हमारा लक्ष्य
सभी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें श्रेष्ठ शिक्षा देना, उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वालंबन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना।
प्रतियोगिताएँ व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ
- क्विज एवं ज्ञान प्रतियोगिता
- हस्तकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी
- ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता
- खेल-कूद एवं एथलेटिक्स
- फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता
- वाद-विवाद एवं गायन प्रतियोगिता
विद्यालय की जानकारी
पता
लोहिया नगर, वार्ड नम्बर 12, बरमसिया, कटिहार, बिहार
संचालनकर्ता
सिस्टर्स ऑफ मेरी इम्माकुलेट
सत्र
अप्रैल से मार्च (शैक्षणिक वर्ष)
संबद्धता
बिहार विद्यालय शिक्षा समिति, पटना
कोड: 14702
कक्षाएँ
प्रथम से दशम् तक (सह-शिक्षा)
प्रवेश प्रक्रिया
नामांकन वर्ग 1 से 8 तक के लिए सभी वर्गों एवं समुदाय के बच्चों से लिया जाता है। नए छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) अनिवार्य है।
नोट: विद्यार्थियों को समय से 10 मिनट पहले विद्यालय पहुँचकर प्रार्थना सभा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
नियम एवं शुल्क
विद्यालय शुल्क
हर महीने की 15 तारीख से पहले शुल्क जमा करना आवश्यक है।
परीक्षाएँ
साप्ताहिक क्लास टेस्ट, तीन यूनिट टेस्ट, दो सत्रीय परीक्षाएँ और एक वार्षिक परीक्षा आयोजित होती हैं। शिक्षकों द्वारा निरंतर अवलोकन और मूल्यांकन भी किया जाता है।
© 2025 Mary Immaculate School, Katihar. सर्वाधिकार सुरक्षित।